Followers

Monday, 31 October 2011

देखो कांग्रेस ने अविष्कार किया ..

देखो कांग्रेस सरकार ने
नया अविष्कार किया
महगाई बम बनाकर
देश में फोड़ दिया |
यह नहीं रखते बम
किसी शहर, गली-मोहल्ले में
इन होने तों उड़ा दिया
मीटिंग कर
पुरे देश को |

Friday, 28 October 2011

पहचान

परिस्थिति का कोई भरोसा नहीं
कब किधर मुड़ जाये
अब देखो
उस बेबस,बेसहारा महिला को
गरीबी से मार खाती
जिसके इंतजार में
अपना एक-एक दिन गिना
जिसको अपने गर्भ में नहीं
दिल में रखा
आते ही दुनिया में
रख दिया उसे
कूड़ेदान में
उस नन्हे की आवाज़
सुन जैसे हो जाता मन निर्मल शांन्त
लेकिन कोई नहीं उसको पहचान देने वाला
वह अपने आस-पास खड़े लोगो में
खोज रहा अपनी माँ को
पुकार रहा….
माँ आओ
आओ ना
मुझे मेरी पहचान दो |